रियासी। रियासी ब्लॉक में वीरवार को कोरोना के 15 सहित जिले में 77 नए मामले पाए गए हैं। इसमें कटड़ा ब्लॉक में 54 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 45 यात्री हैं। इस अलावा पौनी ब्लॉक में भी आठ मामले पाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।