जम्मू। चुनाव आयोग के निर्देश पर कठुआ के डीसी रोहित खजूरिया को हटा दिया गया है। उन्हें राजस्व विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। रोहित की जगह श्रीनगर मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी के एडिशनल सीईओ विकास कुंडल को भेजा गया है। इरा के सीईओ डा. राघव लंगेर को श्रीनगर मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी के एडिशनल सीईओ का चार्ज दिया गया है। जीएडी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।