फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री दौड़ में रियासी को स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। कलाल राष्ट्रीय राइफल ने टाई इलाके में स्थित हेडक्वार्टर में शनिवार को पीर पंजाल क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया। इसमें डोडा, पुंछ, किश्तवाड़, रामबन, राजोरी, रियासी और नौशेरा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 11 से 14 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तीन और पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के लिए रन फार यूनिटी का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आगाज मेजर जनरल धीरज सेठ जीओसी सीआईएफ (यूनीफार्म) ने किया । 12 किलोमीटर की क्रास कंट्री दौड़ में रियासी जिले के नाम रही। इस दौड़ में राजोरी जिले के मास्टर संजीव ललारिया को स्वर्ण पदक मिला। रियासी के नरेंद्र सिंह को रजत पदक, जबकि रियासी के ही मनीर को कांस्य पदक मिला। तीन किलोमीटर की रन फार फन प्रतियोगिता में लड़कियों में कुमारी ललिता देवी और लड़कों में मास्टर जाहिर हुसैन को स्वर्ण पदक मिला। पूर्व सैनिक नायक अश्वनी कुमार ने भी स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर एडीसी सचिन देव सिंह, ब्रिगेडियर राजीव मेनन, कर्नल नीरज श्रीवास्तव, सरपंच रमेश चौधरी, बलवंत राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें