जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर परिसर में अवैध रूप से संचालित हो रही दुकान संख्या चार को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को सीनियर डीसीएम हरि मोहन के निर्देशन में स्टेशन प्रबंधक अजय गुप्ता, कॉमर्शियल इंस्पेक्टर प्रदीप, रेलवे पुलिस व टीम ने छापेमारी की। इस दौरान सतपाल द्वारा अवैध रूप से संचालित दुकान को सील किया गया। वहीं स्टेशन परिसर में अस्थाई रूप से संचालित हो रही करीब 15 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ब्यूरो