रियासी। माहौर पुलिस ने एक नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति ने माहौर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कुछ लोग बहला फुसला कर शादी करने के लिए साथ ले गए हैं। रोकने पर भी बेटी को नहीं छोड़ा गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने माहौर से गुल (रामबन) जाने वाले मार्ग पर नाका पार्टी को इसकी सूचना दी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक वैन को रोका गया, तो उसमें से नाबालिग को बरामद करने के साथ दो लोगों गुलाम मोहम्मद व अब्दुल अहद को पकड़ा गया। बाद में सभी को पुलिस स्टेशन माहौर लाया गया। बाद में नाबालिग को परिवार को सौंप दिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो