हीरानगर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजरों ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे हवाई फायर कर भारत की तरफ चल रहे मरम्मत कार्य को बाधित करने का प्रयास किया। मामला हीरानगर सेक्टर का है, जहां सीमा सुरक्षा बल की 173 वाहिनी के जवान बॉर्डर आउट पोस्ट लौंडी के नजदीक पुरानी कंटीली तार (कोबरा वायर) को बदलने का काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की 80 चेनाब रेंजर्स ने बॉर्डर आउट पोस्ट सुखमल से दो हवाई फायर किए, जिसके बाद भारतीय क्षेत्र में काम को रोक दिया गया। पाकिस्तान इससे पहले भी कई बार भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चलने वाले काम को रुकवाता रहा है।