फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहन नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आबकारी विभाग ने देसी शराब के धंधे पर नकेल कसते हुए सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर देसी लाहन नष्ट की। विभाग के ईटीओ एक्साइज रेंज कठुआ विकास आनंद, इंस्पेक्टर संजीव खजूरिया व अरुण कुमार ने बताया कि जराई, माही चक और सक्ताचक इलाके में छापे मारकर 1350 लीटर लाहन बरामद किया गया। इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्ठी भी नष्ट कर दी गई। उन्होंने बताया कि विभाग आने वाले समय में इस धंधे पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार का अभियान जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि विभाग समय-समय पर ऐसे अभियान चला रहा है और अगर किसी को इस बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। लाहन बनाना और बेचना गैर कानूनी है और इस पर विभाग कड़ी कार्रवाई भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें