फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Sat, 12 Jul 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। वार्ड नंबर चार में एक अस्पताल में शुक्रवार को निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंतरा प्रियदर्शनी मौजूद रहीं। इस दौरान 70 महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में मानसिक रोग के मामले ज्यादा आए। इसके अलावा पीरियड्स की समस्या, रक्तस्राव, डिप्रेशन, बवासीर, बच्चेदानी, मधुमेह और बीपी की समस्या रही। डॉक्टर अंतरा प्रियदर्शनी ने कहा कि व्यस्त जिंदगी में महिलाएं सेहत को लेकर सतर्क नहीं दिख रही हैं। इसके चलते महिलाओं में रोग बढ़ रहे हैं। शिविर का मकसद महिलाओं को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और बेहतर इलाज के लिए काउंसलिंग करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें