जम्मू संसदीय सीट पर चुनाव के बाद शनिवार को राजोरी और पुंछ विधानसभा क्षेत्रों से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) जम्मू पहुंची। इन ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया है।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पुख्ता बनाई गई है, जिसमें किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई है। सीसीटीवी की निगरानी में स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं।