जम्मू। सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों/बोर्ड/कारपोरेशन/स्वतंत्र बाडीज/यूनिवर्सिटी यूनिट में सिंगल यूज प्लास्टिक पानी की बोतलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और पर्यावरण को बेहतर बनाना है। इसमें सुरक्षित पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, जिसमें प्लास्टिक सृजन न हो। सरकारी परिसरों में मल्टीयूज वाटर बाटल/डिसपेंसर्स/कंटेनरों के प्रयोग की अनुमति होगी। इसमें वैकल्पिक व्यवस्था में ग्लास, स्टील, एलमीनियम आदि का प्रयोग होगा।