श्रीनगर। उभरती हुई नई सुरक्षा चुनौतियों के लिए जवान पूरी तरह से तैयार रहें। यह आह्वान नार्दर्न कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने घाटी में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के दौरान जवानों से किया। वह दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने दक्षिण कश्मीर में हिंडलैंड इकाइयों का दौरा किया और हालिया काउंटर आतंकवादी अभियानों के साथ वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। वहीं, दक्षिण कश्मीर से आतंकवादी नेतृत्व को खत्म करने के लिए जवानों की सराहना की। सेना कमांडर को चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने विभिन्न पहलुओं पर बादामी बाग छावनी में जानकारी दी गई। आर्मी कमांडर ने सभी सुरक्षा बलों के बीच अनुकरणीय तालमेल की सराहना की।