जम्मू। गवाह व पीड़ित के मुकर जाने से कोर्ट ने वीरवार को दुष्कर्म के छह आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया है। प्रिंसिपल सेशन जज रियासी कमलेश पंडिता ने अपहरण और दुष्कर्म मामले की वीरवार को सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने गवाहों के मुकरने से कथित छह आरोपियों मोहम्मद इकबाल, बशीर अहमद, मोहम्मद रफीक, नाजिर अहमद, मोहम्मद शरीफ और मोहम्मद सलीफ को आरोपों से मुक्त कर दिया है। जेएनएफ