आरएस पुरा। गांव अब्दुल्लियां में सीमा सुरक्षा बल की 127 वीं वाहिनी ने सीमांत क्षेत्र के सरंपचों और पंचों को एक कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वाहिनी के कमांडेंट अमिताभ पंवार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। जिन्होंने पंचायत चंदू चक्क, बासपुर, फतेहपुुर, शामका टोकन वाली, बडियाल ब्राह्मणा, अपर बडियाल ब्राह्मणा लोअर, मकवाल के सरपंचों व पंचों को सम्मानित किया। कमांडेंट अमिताभ पंवार ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के साथ यहां के लोगों का बेहतर तालमेल है। यहां के लोगों में काफी मेल मिलाप है। बल भी चाहती है कि लोगों की हर प्रकार की सहायता की जाए। सीमा सुरक्षा बल सद्भावना के अंतर्गत चिकित्सा शिविर, महिलाओं को सिलाई- कढ़ाई का प्रशिक्षण देने के साथ युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन कराया जाता है। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जवान व क्षेत्र के कई ग्रामीण भी मौजूद थे।