ज्यौड़ियां। अखनूर पुलिस थाने के अंतर्गत नाईवाला पास जम्मू-पलांवाला मार्ग पर कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान निशाल कुमार पुत्र सुरेश चंद निवासी ढोक खालसा (ज्यौड़ियां) के रूप में हुई है। घायल को स्थानीय लोगों ने उपजिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दोपहर को जम्मू-पलांवाला मार्ग पर नाईवाला के पास कार (जेके 02 एक्स-1971) और बाइक (जेके02एडब्लयू-3563) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।