जम्मू। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था जेएंडके की चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क आफिस रेलवे स्टेशन जम्मू में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बाल यौन उत्पीड़न के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। डिवकाम जम्मू मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सभी लोगों से बाल यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने को कहा गया। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन, डीएसपी शशि ठाकुर, डीटीएम चेतन तनेजा मौजूद रहे।