सांबा। पुलिस ने तीन ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अश्विनी कुमार निवासी चक राम चंद्र, अजय शर्मा निवासी नड, शौकत निवासी दौड़ा (सांबा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कस्बा के मानसर मोड़ इलाके में नाका लगाया था। इस दौरान कि तीन लोगों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।