फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर ने ट्वीट कर महबूबा पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर जोरदार हमला किया है। उमर ने कहा है कि काबुल में हुए धमाके पर दुख व्यक्त करने के लिए आपके पास शब्द हैं, लेकिन शोपियां में नागरिकों के मारे जाने पर आपके पास कुछ नहीं है। उमर ने कहा कि पिछले एक दशक में यह सबसे बुरे साल की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सीमा पर भी मौत हो रही है और कश्मीर में भी मौत हो रही है। उम्मीद करता हूं कि आगे का साल शांति से बीतेगा। उमर के ट्वीट करने के कुछ घंटों बाद महबूबा ने ट्वीट कर मृतक के परिवारों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की। महबूबा ने कहा कि इस पूरी घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जो 20 दिन के भीतर पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें