नौशेरा(ब्यूरो)। बुधवार को शाम आठ बजे पाक द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलाबारी की गई। नौशेरा के कलसिया व पुखरणी क्षेत्र में सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने गोलाबारी कर मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे नौशेरा के पुखरणी सेक्टर क्षेत्र में सेंट्रल डाट सेना की चौकी पर पाक द्वारा पांच मोर्टार दागे गए। वहीं शाम आठ बजे पाक की ओर से कलसिया में फिर से भारी गोलाबीर की गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी तरह की नुकसान की कोई खबर नहीं आई।