जम्मू (ब्यूरो)। सीनियर इंडियन फारेस्ट सर्विस आफिसर मनोज पंत मंगलवार को राज भवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से जैव विविधिता, जल संरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि विभाग की ओर से पर्यावरण प्रदूषण के रोकथाम के लिए विभाग की ओर से उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए नई तकनीक प्रणाली को उपयोग में लाया जाएगा।