फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकसाथ इकट्ठे होकर नमाज अता करने वाले 6 रोहिंग्या पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के नरवाल इलाके में एक साथ इकट्ठे होकर नमाज अता करने वाले आठ रोहिंग्याओं को पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनमें से कोई दिल्ली के तब्लीगी मरकज में शामिल तो नहीं हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि करयानी तालाब के पास एक मस्जिद में यह लोग नमाज अता कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इन्हें पकड़ लिया। इनके खिलाफ जिला उपायुक्त के आदेश का पालन न करने का केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों में अब्दुल लतीफ, मोहम्मद आयुब, सईद आलम, लाल मियां, नूर आलम, मोहम्मद हाशम, सिराज मुस्तफा और अब्दुल जबार शामिल है। यह सब बरमा के रहने वाले हैं और इस समय कारगिल कालोनी में रहते हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें