जम्मू। पुलिस महकमे ने बुधवार को 56 डीएसपी रैंक के अफसरों के कार्यक्षेत्र बदल दिया। डीएसपी शरद को जम्मू के नार्थ का जिम्मा सौंपा गया है। मौजूदा डीएसपी सतीश कुमार को पीसी कठुआ लगाया गया है। निहार रंजन को डीएसपी बाड़ी ब्राह्मणा नियुक्त किया गया है। राहुल नागर को डीएसपी बख्शी नगर जम्मू लगाया गया है। सुरिंदर मोहन को सुंबल, मजाद अली सदर लगाया गया है। डीएसपी कमलजीत सिंह को पीसीआर जम्मू, शब्बीर अहमद को डीएच पोरा, मुश्ताक अहमद एसडीआरएफ प्रथम बटालियन, फयाज अहमद डीएआर अवंतीपुरा, फहाद टाक पहलगाम, शुकत रफीक पीसी केलर,सलीम जहांगीर पीसी संगम, हामिद हुसैन डीएसपी थन्नामंडी, सलीम भट्ट को मोगाम, शाजिया अख्तर बसोहली, अरविंद कुमार को बिलावर, वरिंदर सिंह क्राइम ब्रांच जम्मू, बिशम दुबे रामनगर लगाया गया है। ब्यूरो