जम्मू। बिजली ढांचे पर कार्य के चलते दो फरवरी शनिवार को शहर की कई कालोनियों में बिजली की आपूर्ति सुबह दस से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेगी। प्रभावित रहने वाली कालोनियों में बख्शी नगर, शक्ति नगर, रिहाड़ी कालोनी का कुछ हिस्सा, सरवाल और शिव नगर का कुछ हिस्सा शामिल रहेगा। इसी तरह दो फरवरी को ही सुबह आठ से दस बजे तक त्रिकुटा नगर व इसके आसपास के मोहल्लों में भी बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।