जम्मू। फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्करों की मांगों के समर्थन में बुधवार को जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन जम्मू प्रोवेंस के झंडे तले संभाग के जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों आदि में तीन घंटे कामकाज मुलाजिमों ने बंद रखा। इस दौरान जम्मू में स्वास्थ्स निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन् भी किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि सरकार फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर्स की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। ऐसे में फेडरेशन के पास कड़ा कदम उठाने के अलावा ओर कोई विकल्प नहीं रह गया था। इसके बाद मंडलायुक्त जम्मू ने फेडरेशन और फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्करों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया और उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक को निर्देश दिया कि वह मसले का जल्द हल करें। इस दौरान मंडलायुक्त को बताया कि अगर मांगें जल्द पूरी न हुई तो प्रदर्शनकारी 24 अक्तूबर को श्रीनगर जाकर राज्यपाल भवन का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में उनके वेतन को केंद्रीय फंड से डीलिंक कर राज्य बजट से जोड़ना और मार्च 2018 से लंबित वेतन को एक मुश्त जारी करना शामिल है। इसके अलावा पिछले पांच साल से लंबित पड़े पदोन्नति के मामलों को क्लीयर करना आदि शामिल है।