जम्मू। आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर जारी कार्य के चलते 24 से 27 जनवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक गांधीनगर व उसके आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी। इसी तरह बाबलियाना में 25 जनवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 24 जनवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक छन्नी हिम्मत व इसके आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी। सतवारी, शास्त्री नगर व इसके आसपास के इलाकों में 24 जनवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी। इसी तरह नई बस्ती, सतवारी में 24 जनवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी। 24 और 27 जनवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक त्रिकुटा नगर व इसके आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।