फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने हड़ताल छह दिन बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रियासत में आठ हजार से अधिक एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए हड़ताल को छह दिन और बढ़ा दिया है। प्रदर्शनी मैदान जम्मू में वीरवार भी सैकड़ों कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने वेतन रोकने के आदेश के विरोध में स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर का पुतला भी जलाया। अस्थायी चिकित्सा कर्मचारी कामछोड़ हड़ताल में एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के साथ आरएनटीसीपी और जेकेएसएसीएस कर्मी भी शामिल हैं। एनएचएम यूनियन जम्मू डिवीजन के प्रधान रोहित सेठ और संयुक्त एक्शन कोआर्डिनेशन कमेटी के मुख्य प्रवक्ता फैजान-ए-त्रांबू, उपप्रदान अरुण दियोल ने कहा कि सरकार कर्मियों को उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। वहीं सरकार कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमितीकरण के लिए नीति बनाने को कहा। एनएचएम कर्मियों ने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए अहम योगदान दिया है। ऐसे में सरकार को उनके भविष्य को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें