जम्मू। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर सेक्शन पर दरौला-खतौली स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इस वजह से 14 से 19 जनवरी तक फिरोजपुर डिवीजन की एक ट्रेन प्रभावित होगी। आनंद विहार टर्मिनल-कटड़ा स्पेशल ट्रेन (04401) को 12 और 15 जनवरी के निरस्त किया गया है। वहीं कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल (04402) को 13 और 16 जनवरी के दिन निरस्त रखा जाएगा। इसके साथ ही अन्य उत्तर रेलवे के तहत आने वाली दर्जन भर ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।