फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 50 साल पुरानी वाटर सप्लाई लाइन बदली, लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी

Tue, 02 Apr 2024 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइपों को पंपिंग स्टेशनों व फिल्टर प्लांट से आ रही मेन लाइन से जोड़ा जा रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। पीएचई विभाग जलशक्ति मिशन के तहत शहर में 50 साल पुरानी वाटर सप्लाई पाइपों को बदल दिया है। इसके चलते विभाग की ओर से नई पाइप लाइन बिछाने के कार्य को समाप्त करने के बाद अब पाइपों को पंपिंग स्टेशनों व फिल्टर प्लांट से आ रही मैन लाइन से जोड़ा जा रहा है।

गौरतलब है कि शहर के कई वार्डों में दूषित पानी आने की समस्या को लेकर विभाग ने शहर में पुरानी पाइपों को बदल कर नई सप्लाई लाइन की पाइपें बिछाई हैं। शहर की 50 हजार से अधिक आबादी को इसका लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


शहर के कई वार्डों में थी दूषित पीने के पानी की सप्लाई की समस्या : शहर के 4,12, 2, 10, 7, 12, 1 में लोगों के घरों में दूषित पानी की सप्लाई आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोग मजबूर होकर बावलियों से पानी ला रहे हैं। कई बार तो दूषित पानी की सप्लाई होने के चलते लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किए। विभाग ने इन क्षेत्रों में नई वाटर सप्लाई पाइप लाइन डाली है।

शहर में 50 साल से भी ज्यादा समय की वाटर सप्लाई लाइन :

शहर में 50 साल से भी ज्यादा समय की डाली गई वाटर सप्लाई लाइन को बदलकर अब नई पाइपें डाली गई हैं। ताकि लोगों की दूषित पानी की समस्या से निजात मिल सके। विभाग की ओर से डाली गई नई पाइपों को मैन सप्लाई लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर के जिन क्षेत्रों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। उसके समाधान के लिए शहर के 4 से 5 किलोमीटर तक के क्षेत्र में नई वाटर सप्लाई पाइप लाइन डाली है। ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जा सके। हालांकि विभाग ने नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है। अब पाइपों को पंपिंग स्टेशन व फिल्टर प्लांट से जोड़ने के साथ ही मोहल्लों की पाइपों के साथ जोड़ा जा रहा है। जल्द ही लोगों को पीने का पूरे शहर में स्वच्छ पानी मिलेगा।

-अरुण गुप्ता, जेई पीएचई उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें