दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में हामजापोरा सेमथान में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 50 वर्षीय मक्का विक्रेता की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हामजापोरा में एक अज्ञात वाहन ने एक मक्का विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत एसडीएच बिजबिहारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फारूक अहमद डार (50) पुत्र गुलाम रसूल डार, निवासी तुलखान बिजबिहारा के रूप में हुई है। संवाद