फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिव्य कला मेला में रोजगार से जुड़े 44 दिव्यांगजन

विज्ञापन
गुलशन ग्राउंड में रोजगार मेले के दौरान दिव्यांगजनों का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनि​धि । स
विज्ञापन
जम्मू। गुलशन ग्राउंड मेंं आयोजित दिव्य कला मेले में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजनों ने भाग लेकर रोजगार के अवसर तलाशे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय दिव्यांगजन फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन की तरफ से आयोजित हो रहे मेले में 12 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कुल 100 दिव्यांगजनों ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद नौ आवेदन निरस्त किए गए। वहीं 44 दिव्यांगजनों को साक्षात्कार के बाद चयनित किया गया। जिन कंपनियों ने रोजगार मेले में भाग लिया उनमें डाबर इंडिया, इंडिगो एयरलाइंस, लेमन ट्री होटल आदि शामिल हैं। कारपोरेशन के जनरल मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि रोजगार मेले को बेहतर समर्थन मिला। कोशिश यही है कि ऐसे ही रोजगार मेले का आयोजन किया जाए। इससे दिव्यांगजनों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें