जम्मू। जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बीओपीईई) के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ बुखारी ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। बुखारी ने राज्यपाल को बोर्ड के कामकाज, प्रवेश परीक्षाओं के संचालन के कार्यक्रम और राज्य में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर व्यावसायिक पाठ्यक्त्रस्मों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।