हीरानगर। हीरानगर मोड़ से कस्बे की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित हो कर पलट गई, जिस कारण चालक घायल हो गया। उसकी पहचान रवि कुमार निवासी वार्ड नौ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने हीरानगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार बिना नंबर की एक नई कार मार्ग पर अनियंत्रित हो कर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगाें ने चालक को बाहर निकाला और हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार किया गया।