जम्मू। दस जनवरी को सुबह दस से सायं पांच बजे तक कठुआ जिले के बसोहली, महानपुर, फिंतर और महनूर में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग की ईएमएंडआरई विंग जम्मू के चीफ इंजीनियर सुधीर गुप्ता की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।