फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने से एटीएम हुए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड व मेन चौक के आसपास रविवार शाम से गुल हुई बिजली के कारण दुकानदारों का काम प्रभावित तो हो ही रहा है, एचडीएफसी व स्टेट बैंक का एटीएम भी बंद हो गया है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर लगा स्टेट बैंक का एटीएम सोमवार को बंद हो गया, जबकि एचडीएफसी का एटीएम भी बिजली के कारण बंद था। उपभोक्ताओं का कहना था कि एटीएम पर जनरेटर की सुविधा दी जानी चाहिए। दूसरी ओर बिजली पर निर्भर दुकानदारों का कार्य दिनभर प्रभावित रहा। उधर, जानकारी मिली कि विभाग के कर्मी बिजली बहाली के काम में जुटे थे, लेकिन शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें