कोर्ट में सुनवाई को आए जमाई को धुना
जम्मू। घरेलू झगड़े के मामले में सुनवाई को कोर्ट में पहुंचे जमाई को ससुरालियों ने धुन दिया। इसमें वह घायल हो गया। घायल को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पलौड़ा के रहने वाले आरिफ खान का पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा है। दोनों का मामला कोर्ट में है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई थी। आरिफ सुनवाई के लिए जब कोर्ट पहुंचा तो पहले से मौजूद ससुराल वालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना मारा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानीपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो