सांबा। जिला के सीमावर्ती गांव चलेआरी में जीरो लाईन पर बीएसएफ एवं पाक रेंजर अधिकारियों के मध्य एक फ्लैग मीटिंग हुई। इसमें सीजफायर उल्लंघन एवं सीमा के निकट सरकंडे की साफ-सफाई पर चर्चा की गई। इसके साथ ही शांति स्थापित करने पर जोर दिया। जानकारी के अनुसार की चलेआरी पोस्ट की जीरो लाईन पर दोपहर को बीएसएफ और पाक रेजरों के मध्य फलैग मीटिंग हुई। इसमें बीएसएफ की 73वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी अनिल कुमार, 80वीं वाहिनी के कमंाडिंग अधिकारी अनिल वर्मा, 97वीं वाहिनी के साथ 6 अधिकारी व 45 जवान शामिल थे। पाक रेंजर्स की 80 सीआर के लेफ्टिनेंट कर्नल असमित उल्ला खान सहित 7 रेंजर अधिकारी व 57 पाक रेजरों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बीएसएफ के अधिकारियों ने सीजफायर उल्लंघन और सरकंडे की साफ-सफाई के बारे में चर्चा की गई। साथ ही दोनों ओर से शांति बनाए रखने पर जोर दिया।