बिश्नाह। क्षेत्र में वीरवार को हुए 208 कोरोना टेस्टों में 40 संक्रमित पाए गए हैं। यह संख्या पिछले दिन से ज्यादा है। बीते बुधवार को कोरोना संक्रमितों के 37 मामले दर्ज किए गए थे। क्षेत्र में लोग कोरोना को अब भी हल्के में ले रहे हैं और विवाह, शादियों और पार्टियों में बिना किसी रुकावट, बिना मास्कों के शिरकत कर रहे हैं। बिश्नाह क्षेत्र में तैनात प्रशासनिक अधिकारी लोगों को कोरोना को लेकर लगातार जागरूक भी कर रहे हैं लेकिन इसका असर लोगों पर होता नहीं दिख रहा है।