फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरक्षा समीक्षा बैठक के दो दिन बाद ही ढेर किए 4 आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। हाल में कश्मीर पुलिस ज़ोन के एडीजीपी विजय कुमार ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा को लेकर बैठक की थी। उन्होंने कश्मीर घाटी में जी20 सम्मलेन के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए अभियानों में तेज़ी लाने पर ज़ोर दिया था। बैठक के करीब दो दिन बाद ही सुरक्षाबलों ने घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान 4 आतंकवादियों को मार गिराया है। भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया है।
मंगलवार को एडीजीपी ने बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। साथ ही शिखर सम्मेलन के लिए पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा सभी एसएसपी को विशिष्ट इनपुट पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कुपवाड़ा ज़िले की एलओसी से सटे मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। इस दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। वहीं पहले ऑपरेशन के 24 घंटे के भीतर बारामुला ज़िले के क्रीरी क्षेत्र के वानीगाम पायीन गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया। दोनों आतंकवादी मार्च के महीने में आतंकवाद में शामिल हुए थे। दोनों आतंकवादियों की पहचान दक्षिण कश्मीर के शोपियां ज़िले के रहने वाले शाकिर मजीद नजार और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। मारे गए आतंकवादियों के पास से 1 एके -47 राइफल और 1 पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। वहीं एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने अभियान चलाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें