फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अप्रैल तक अवैध खनन में शामिल 365 वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अवैध खनन को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जम्मू जिले में एक बहुआयामी रणनीति तैयार की गई जिसमें पुलिस टीमों ने सूचनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की और अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनन में शामिल 365 वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक जनवरी से 30 अप्रैल तक इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसमें 62,36375 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही परिवहन अधिकारी जम्मू ने 464 वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी नाले, नदी से अवैध खनन गतिविधियों में शामिल न हों क्योंकि यह सरकारी नियमों का उल्लंघन है। अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें