फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 3593 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसमें एक दिन में 3593 मामलों को हल किया गया। इस दौरान 21 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया। इन लोक अदालतों के माध्यम से गरीब लोगों को जल्द न्याय मिल रहा है। इसी उद्देश्य से अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। कुल 5447 मामले आए। इसमें बिजली, पानी, कर्मचारी मसले, श्रम मसले, भूमि विवाद, परिवारिक झगड़े, चेक मामले और बैंक रिकवरी से संबंधित मामलों को हल किया गया है। जानीपुर कोर्ट परिसर में भी लोक अदालत में 101 मामलों को हल किया गया है। जबकि मामलों पर 17 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। निपटारे के लिए पांच बेंच स्थापित किए गए थे। इसमें प्रधान एवं सत्र न्यायधीश एमएल मन्हास सहित अन्य जज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें