फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में 3.51 लाख विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा, 3652 केंद्र स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात से 10वीं, छह से 12वीं और 30 मार्च से 11वीं कक्षा की परीक्षाएं होंगी शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कक्षा दसवीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षाओं की शुरूआत सॉफ्ट जोन में आने वाले स्कूलों से होगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में इस बार 351558 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 3652 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3133 सॉफ्ट जोन तो 519 हार्ड जोन में हैं।
विज्ञापन

10वीं कक्षा की परीक्षा सात मार्च, 11वीं की 30 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड कक्षाओं में इस बार सबसे ज्यादा 10वीं कक्षा में 1.37 लाख तो 12वीं में 92615 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा देंगे। दसवीं कक्षा में जम्मू संभाग से 77916 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए 652 परीक्षा केंद्र बनाए है जबकि कश्मीर संभाग से 59502 विद्यार्थी परीक्षा देंगे जिनके लिए 621 परीक्षा केंद्र बने है। वहीं 12वीं कक्षा में जम्मू संभाग से 43393 विद्यार्थी परीक्षा देंगे जिनके लिए 372 परीक्षा केंद्र बनाए है जबकि कश्मीर संभाग से 49222 विद्यार्थी परीक्षा देंगे जिनके लिए 450 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर ली है। साॅफ्ट जोन में आने वाले स्कूलों में परीक्षाएं होगी। इसके लिए संबंधित पुलिस थानों में परीक्षा प्रश्न पत्र भेजे जा रहे है। परीक्षा से एक दिन पहले ही प्रश्न पत्र स्कूलों को मिलेंगे। साॅफ्ट में दसवीं कक्षा की परीक्षा सात मार्च से शुरू हो रही है। पहले परीक्षा वोकेशनल विषय की होगी। जबकि 11 मार्च को इंग्लिश की परीक्षा होगी। छह मार्च को 12वीं परीक्षा होगी। पहली परीक्षा जियोग्राफी की होगी, जबकि नौ मार्च को इंग्लिश की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें