फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 3420 लोग निगरानी में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 3420 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना पॉजिटिव, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 114788 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 29208 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 665 को अस्पताल में आइसोलेशन, 89 को अस्पताल में क्वारंटीन, 18300 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इनमें 66511 लोगों ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 88601 सैंपलों में से 87312 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जम्मू संभाग में अब तक 60 और कश्मीर में 549 पाजिटिव मरीज रिकवर हुए हैं। जम्मू संभाग में 2 और कश्मीर में 13 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें