कठुआ। कठुआ पुलिस ने तीन लोगों को हुड़दंग मचाने को दो लोगों को पीटने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों को गत दिवस कीड़ियां गंडियाल ब्रिज बनाने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट और कीड़िया गंडियाल पुल पर ऊधम मचाने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार कंपनी के प्रबंधक अंचल कठपालिया और उनके एक सहयोगी जो शनिवार की शाम शहर की तरफ आ रहे थे। उन्होंने एक कार जेके08एच-3550 को पुल के बीचों-बीच खडे़ पाया। इस दौरान उन्होंने कार में सवार युवकों को कार एक तरफ खड़ी करने को कहा। इतना सुनते ही तीनों ने उन कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर आकाश नारायण, दीपक और रमन कुमार निवासी वार्ड ग्यारह कठुआ को हिरासत में लिया है। ब्यूरो