फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंबर गली में टिप्पर खाई में गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शुक्रवार देर शाम को जिले की बालाकोट तहसील में पुंछ जम्मू राजमार्ग पर भिंबर गली क्षेत्र में एक टिप्पर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के बाद राजोरी जिले के मंजाकोट प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचाया। वहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब चार बजे मेंढर की तरफ से राजोरी जा रहा एक टिप्पर भिंबर गली क्षेत्र में चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर करीब पचास मीटर नीचे खाई में जा गिरा। जिससे टिप्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच हादसे का पता चलते ही क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और टिप्पर में गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकाल कर सड़क तक लाया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद राजोरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें