जम्मू। पतंगबाजी में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए सोमवार को रैली निकाली गई। इसमें सिविल सोसायटी और छात्रों ने हिस्सा लिया। एलेग्जेंडर मेमोरियल हाई स्कूल और हरि सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोगों को चाइनीज मांझे का प्रयोग न करने का संदेश दिया गया। शहर में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर बड़े स्तर पर पतंगबाजी की जाती है।