जम्मू। जम्मू बार एसोसिएशन के बैनर तले सिविल सोसायटी और महिलाओं ने रसाना रेप एवं मर्डर मामले की पीड़िता को इंसाफ दिलाने के कैंडल मार्च निकला।
हाईकोर्ट से शाम सात बजे कैंडल मार्च को अंबफला तक निकाला गया। जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान भूपेंद्र सिंह सलाथिया ने कहा कि उनका पक्ष सही तरीके से नहीं रखा गया है। आठ साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या की गई है। उनकी संवेदनाएं बच्ची और उसके परिवार को इंसाफ दिलाने की है। इंसाफ दिलाने के लिए ही उन्होंने इस मुद्दे को अपने चार अन्य मुद्दों में शामिल किया। इस घिनौना अपराध के लिए जम्मू की बार और सिविल सोसायटी शर्मींदा है। महिलाओं ने कैंडल मार्च अधिक शिरकत की। इस शिरकत मेें महिलाओं ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाओं को प्रति राजनीतिक एवं धार्मिक प्रभाव नहीं होना चाहिए। इन घटनाओं से आम समाज को अलग तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए।