फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बनाया गाय को शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। रामकोट के वार्ड-3 में बुधवार की रात एक तेंदुए ने एक गाय को अपना शिकार बना लिया। नगर में पहली बार तेंदुए द्वारा किए गए हमले से दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि आज तेंदुए ने एक गाय का शिकार किया है कल वह किसी मनुष्य पर भी हमला कर सकता है। लिहाजा प्रशासन और वाइल्ड लाइफ विभाग को चाहिए कि वह फौरन तेंदुए को पकड़ कर किसी पशु विहार में छोडे़। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात तेंदुए ने चमन लाल पुत्र फकीर चंद की पशुशाला पर हमला कर वहां सो रही एक गाय को अपना शिकार बना लिया। घर वालों ने जब मवेशियों का शोर सुना तो वह दौड़ते हुए आए, लेकिन इससे पहले तेंदुआ गाय को मार कर वहां से जा चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले तेंदुए जंगल तक ही रहते थे, लेकिन अब उन्होंने शिकार की तलाश में नगर में आना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें