कश्मीर घाटी में चार महीने से चल रही अशांति और उपद्रव की वजह से 34 स्कूलों और 110 सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
स्कूल की इमारतों में वे स्कूल भी शामिल हैं, जो अज्ञात लोगों द्वारा जला दिए गए थे। सूत्रों ने बताया कि 25 सरकारी, दो निजी और चार ट्रस्ट या सामाजिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं 110 सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। 65 इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जबकि बाकी आंशिक रूप से जलाई गई हैं।
गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है।