श्रीनगर। चिनार बुक फेस्टिवल के मुख्य संयोजक डॉ. अमित वांचू और नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक युवराज मलिक ने बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने श्रीनगर में 2 से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाले चिनार बुक फेस्टिवल-2025 पर चर्चा की। इस पुस्तक मेले में 300 से अधिक प्रकाशक भाग लेने की उम्मीद है और छात्रों के लिए पुस्तकें रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। इस वर्ष के प्रमुख आकर्षणों में शारदा लिपि की प्रदर्शनी, कश्मीरी, गोजरी और डोगरी भाषाओं पर विशेष ध्यान और स्थानीय बोलियों पर विशेष सत्र शामिल हैं। संवाद