फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आग लगने से 3 मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भद्रवाह। भाला के दुगलि क्षेत्र में 17 और 18 जनवरी की आधी रात को प्रेम राज पुत्र हरी सारण के तीन मंजिला मकान में आग लगने से जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आधी रात के समय परिवार सो रहा था, तभी घर के बुजुर्ग हरिसरन को लगा कि कुछ जल रहा है। उन्होंने पहले सोचा कि किसी के घर में बुखारी जलाई गई होगी। इस बीच जब घर से बाहर निकले, तो देखा कि पहली मंजिल पर आग लगी हुई है। इसके बाद उन्होंने घर के सदस्यों को जगाया। आसपास के लोगों को भी सूचित किया। बाद में फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि मकान लकड़ी का होने के कारण जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें