फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीआरपीएफ के शिविर में 290 लोगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीआरपीएफ की 76 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर प्रेम भवन बैंक्वेट हॉल रेजीडेंसी रोड में लगाया गया। आईजी जम्मू सेक्टर संदीप खिरवार, और डीआईजी जम्मू रेंज रमेश कुमार के मार्गदर्शन में शिविर लगाया गया था। 76 बटालियन, सीआरपीएफ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस सौम्या और डॉ. संजय भसीन ने लगभग 290 नागरिकों की मुफ्त चिकित्सा जांच की। इससे पहले कमांडेंट-76 बटालियन टीएच. खान ने सिविक एक्शन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करके फिट रहने की अपील की। शिविर में महेंद्र सिंह 2आईसी, राजेश कुमार यादव 2आईसी, गिरीश चंद्र सिंह सोंटियाल, डिप्टी कमांडेंट, प्रियंका सिंह परिहार, सहायक कमांडेंट और 76 बीएन सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने भी भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें